राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
कॉलेज चलो अभियान में विद्यार्थियों को दी जानकारी
जापुर, 31 दिसंबर 2024/ बीकेएसएन शासकीय अग्रणी महाविद्यालय शाजापुर के प्राचार्य डॉ. बी.एस. विभूति के नेतृत्व में कॉलेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी सीएम राईज विद्यालय डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने, डॉ. वी.पी. मीणा एवं डॉ. दिनेश निंगवाल पहुंचे।
डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने ने विद्यार्थियों को ई-प्रवेश, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं महाविद्यालयराधेश्याम में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. वी.पी. मीणा ने एनसीसी एवं अन्य जानकारी दी। वही डॉ. दिनेश निंगवाल ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक जीतेन्द्र भावसार ने किया एवं वरिष्ठ अध्यापक आनंदीलाल मकवाना ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी एवं अन्य शैक्षणिक स्टाफ सहित विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
0 Comments