चाइना डोर पर सख्ती मक्सी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, पुलिस ने किया हेलपलाइन नंबर जारी 7587636202

चाइना डोर पर सख्ती मक्सी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, पुलिस ने किया हेलपलाइन नंबर जारी इस नंबर पर करें शिकायत 7587636202 


 राधेश्याम देवड़ा रिपोर्ट 

 शाजापुर जिले के मक्सी में चोरी छुपे चाइना डोर के उपयोग के मामले प्रदेश में कई स्थानों सामने आ रहे हैं उसी क्रम में कि शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत ने चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना मक्सी क्षेत्र में टीआई भीम सिंह पटेल ने अपनी टीम के साथ चाइना डोर को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मक्सी पुलिस ने चाइना डोर के उपयोग और बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। शाजापुर जिला प्रशासन के द्वारा चाइना डोर के उपयोग को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पकड़ा गया या कोई दुकानदार या कोई व्यक्ति चोरी छुपे चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त धाराओं में आपराधिक दर्ज किया जाएगा *चेकिंग अभियान की मुख्य विशेषताएं-* बाजार, दुकानों और अन्य संभावित स्थानों पर चाइना डोर की बिक्री और उपयोग की सघन जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और दुकानदारों से पूछताछ कर प्रतिबंधित सामग्री ना रखने की समझाईस दी गयी एंव नागरिकों को चाइना डोर के खतरों और इसके अवैध होने के बारे में जागरूक किया गया। *हेल्पलाइन नंबर जारी* मक्सी पुलिस ने चाइना डोर से जुड़ी किसी भी जानकारी देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7587636202 जारी किया है। यदि कोई नागरिक चाइना डोर की बिक्री, भंडारण, या उपयोग के बारे में जानकारी देता है, तो उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसे पुरस्कृत किया जाएगा। *शाजापुर पुलिस की अपीलः-* शाजापुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चाइना डोर का उपयोग न करें। यह डोर न केवल अवैध है, बल्कि यह गंभीर चोट और दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। पुलिस अधीक्षक ने कहाः- *’’हमारा उद्देश्य हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चाइना डोर के खिलाफ अभियान को सख्ती से लागू किया जाएगा’’* *जिम्मेदार नागरिक बनें, सुरक्षित समाज की नींव रखें।*

Post a Comment

0 Comments