परिवहन विभाग द्वारा 02 वाहनों को किया जप्त नियम विरूद्व संचालित वाहनों से 6 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल

परिवहन विभाग द्वारा 02 वाहनों को किया जप्त नियम विरूद्व संचालित वाहनों से 6 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर, 08 अगस्त 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार आज परिवहन विभाग द्वारा अकोदिया क्षेत्र में स्कूली वाहनों, यात्री वाहनों, मैजिक, ऑटो रिक्शा आदि की चेकिंग कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फायटर, फर्स्ट एड बॉक्स आदि चैक किये गये। स्कूल वाहन संचालकों को निर्देशित किया कि बिना वैध दस्तावेज के वाहनों का संचालन नहीं करें। इस दौरान 2 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया। साथ ही नियम विरूद्व संचालित वाहनों से 6 हजार रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग की कार्यवाही आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी

Post a Comment

0 Comments