महाविद्यालय में एनएसएस पंजीयन की हुई शुरुआत

महाविद्यालय में एनएसएस पंजीयन की हुई शुरुआत राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर । प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बी.के.एस.एन. गवर्नमेंट कॉलेज ,शाजापुर में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दुष्यंत कुमार यादव द्वारा एनएसएस पंजीयन काउंटर का शुभारंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया । रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दुष्यंत कुमार यादव ने बताया की महाविद्यालय में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन परिक्षेत्र की राष्ट्रीय सेवा योजना ( NSS ) इकाई संचालित है जिसमें प्रवेश पंजीयन की प्रक्रिया दिनांक 05 से 14 अगस्त 2024 तक की जाएगी । एनएसएस पंजीयन काउंटर का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में प्रवेशित नवीन विद्यार्थियो को एनएसएस की जानकारी प्रदान करना तथा शिक्षा के साथ समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है । विद्यार्थियो की सहायता हेतु एनएसएस पंजीयन काउंटर प्रभारी हर्षिता पाटीदार तथा इकाई दलनायक रवि कुमार को नियुक्त किया गया जो अपनी एनएसएस टीम के साथ मिलकर नवीन विद्यार्थियो का एनएसएस में पंजीयन करेंगे । पंजीयन काउंटर के शुभारंभ पर रीना पावर , शिवम परिहार , अंकित कुंभकार ,प्रेरणा कुशवाह, भवानी सिंह , रोहित कराड़ा , एनएसएस मीडिया प्रभारी पवन पूरी एवम् अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments