सनसनीखेज एवं जघन्य अपराधों के प्रकरणों की समीक्षा
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर, 08 अगस्त 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जघन्य, सनसनीखेज एवं चिंहित अपराधों के प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, उपसंचालक अभियोजन सुश्री प्रेमलता सोलंकी, जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) श्री देवेन्द्र कुमार मीणा, एडीपीओ श्री रमेश सोलंकी, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव एवं वेयर हाऊस जिला प्रबंधक श्री सुमित शर्मा भी उपस्थित थे।
बैठक में न्यायालयों में विचाराधीन चिंहित प्रकरणों एवं नवीन चिंहित प्रकरणों सहित सहकारिता विभाग के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों सहित अन्य लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।
0 Comments