डाइट प्रतियोगिता- (द्वितीय दिवस)
----------------------------------------
द्वितीय दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
-----------------------------------------
शाजापुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में चल रही जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को प्रातः 9 बजे से उत्कृष्ट हा. से. के मैदान में शुरू किया गया। जिसमें भाला फेंक में प्रथम स्थान डाइट शाजापुर के संजय भण्डारी, द्वितीय स्थान डाइट देवास के नितेश चौहान, बालिका में देवास से अरूणा तुमराल प्रथम तथा रतलाम से भारती डोडिया, 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम डाइट मंदसौर से प्रीतम सिंह, द्वितीय डाइट नीमच से रंगलाल,बालिकाओं में प्रथम देवास से बारकी सोलंकी, द्वितीय उज्जैन से काजल राठौर, 200 मीटर में बालक में आकाश प्रतापत देवास से तथा द्वितीय मंदसौर के राहुल डामर, बालिकाओं में प्रथम रतलाम से पूजा निनामा, द्वितीय मंदसौर से संगीता कुंवर, 400 मीटर में बालक में प्रथम मंदसौर से प्रीतम सिंह, द्वितीय उज्जैन से महेश सोलंकी, बालिकाओं में नीमच से प्रथम राधा तथा द्वितीय मंदसौर से रंजना पाटीदार, 800 मीटर में बालक में प्रथम नीमच से रंगलाल तथा द्वितीय मंदसौर से विशाल धनोतिया, बालिकाओं में प्रथम उज्जैन से डाली सोलंकी तथा देवास से शिवानी द्वितीय रही। गोला फेक में प्रथम रतलाम से रोहित चौहान तथा द्वितीय उज्जैन से गोपाल सिंह, बालिकाओं में प्रथम नीमच से राधा धाकड़ तथा द्वितीय रतलाम से पूजा गेहलोद, लांग जंप में देवास के राजकुमार प्रथम तथा उज्जैन के विनीत द्वितीय रहे, बालिकाओं में देवास से पूजा गंगराडे प्रथम तथा द्वितीय इंदौर से मुस्कान रही, हाई जम्प में प्रथम बलराम गुर्जर उज्जैन से तथा मंदसौर से पंकज डांगी द्वितीय रहे, बालिकाओं में प्रथम देवास से मनीषा बधेल तथा द्वितीय इंदौर से सीमा निनामा रही।
इसी प्रकार मंगलवार को आयोजित साहित्यिक प्रतियोगिता में तात्कालिक भाषण में प्रथम शाजापुर के गणेश बामनिया तथा द्वितीय उज्जैन के महेश राठौर रहे। बालिकाओं में प्रथम शाजापुर से रंजु धाकड़ तथा द्वितीय देवास से रूपाली सिसोदिया, वाद विवाद पक्ष में प्रथम मंदसौर से राहुल माली, विपक्ष से उज्जैन के शिवम् शर्मा तथा द्वितीय पक्ष में उज्जैन के महेश राठौर तथा विपक्ष में नीमच के रोहित रहे। बालिकाओं में प्रथम पक्ष में मंदसौर से माया पाटीदार तथा विपक्ष में शाजापुर से रंजु धाकड़ तथा द्वितीय पक्ष में रतलाम से खुशी सोलंकी तथा विपक्ष में इंदौर से रिद्धि काले रही। निबंध में प्रथम मंदसौर से विशाल सूर्यवंशी तथा द्वितीय देवास से राहुल अजंते, बालिकाओं में प्रथम नीमच से आरती तथा द्वितीय मंदसौर से आशा सेन, कहानी वाचन में प्रथम मंदसौर से अनुप भास्कर तथा द्वितीय इंदौर से गौतम सिंह, बालिकाओं में मंदसौर से इशिका टेलर तथा द्वितीय शाजापुर से बुलबुल सौराष्ट्रीय, व्यंग्य लेखन में प्रथम उज्जैन से नवीन मालवीय तथा द्वितीय नीमच से विशाल माली, बालिकाओं में प्रथम देवास से सलोनी प्रजापति, द्वितीय शाजापुर से बुलबुल सौराष्ट्रीय रही। कविता लेखन में प्रथम मंदसौर से शुभम कुमार तथा उज्जैन के नवीन मालवीय द्वितीय रहे। बालिकाओं में प्रथम शाजापुर से उमा नागर, द्वितीय उज्जैन से पूर्वा कुमावत, लघु कथा लेखन में प्रथम मंदसौर से ईश्वर दांगी तथा द्वितीय रतलाम से आयुष बिलावनिया, बालिकाओं में प्रथम शाजापुर से बुलबुल सौराष्ट्रीय तथा द्वितीय इंदौर से कोमल परमार रही। चित्र कला में प्रथम रतलाम से रितेश भाटिया तथा द्वितीय इंदौर से हिमांशु यादव तथा बालिकाओं में प्रथम देवास से दिव्यांशी नागर तथा द्वितीय शाजापुर से बुलबुल सौराष्ट्रीय रही।
इसी प्रकार शतरंज मे प्रथम देवास के सौदर्य देथलिया तथा द्वितीय रतलाम के अल्फेज, बालिकाओं में प्रथम मंदसौर से धनुराज कुंवर तथा द्वितीय शाजापुर से गिरीजा राजपूत, कैरम में प्रथम देवास के आकाश गोयल तथा द्वितीय मंदसौर से विशाल चौधरी तथा बालिकाओं में प्रथम निकीता मीणा तथा द्वितीय मंदसौर से मानसी आर्य रही। बैडमिंटन एवं कबड्डी का फाइनल होना बाकी है।
इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों से डीईओ डा श्री विवेक दुबे द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। साथ ही डाइट प्राचार्य डा श्री बालेन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, व्याख्याता श्री महेश भेसानिया, श्री अशोक कारपेंटर, श्री बी एन बैरागी, श्री दीपक शर्मा, श्री सुनील तिवारी, श्री महेन्द्र गोयल,शश्री गौरव भुवंता, श्री लईक खान, श्री किशोर मालवीय, श्री बी एल गोयल, सहित सभी समितियों के प्रभारी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी प्रतियोगिता के मिडिया प्रभारी बीएसी श्री प्रमोद गुप्ता द्वारा दी गई।





0 Comments