“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत जैन मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण
राधेश्याम देवड़ा शाजापुर,/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जैन मंदिर परिसर, लालघाटी, शाजापुर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय एवं जिला समन्वयक श्री विष्णु प्रसाद नागर द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना एवं प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक शाजापुर श्री बसंत रावत, मोहन बड़ोदिया श्री मुकेश सोलंकी एवं शुजालपुर एवं सीमा बैंडवाल सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री मंगल नाहर, तृप्ति मिश्रा, चंचल योगी, शिखा भदौरिया तथा अन्य समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्र
0 Comments