कलेक्टर ने पेयजल संकट से निपटने के लिए अधिकारियों को वीसी से दिये निर्देश

कलेक्टर ने पेयजल संकट से निपटने के लिए अधिकारियों को वीसी से दिये निर्देश

शाजापुर, 17 मार्च 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट से प्रभावी रूप से निपटने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायतजनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन यंत्रीसहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी ग्राम में पेयजल समस्या केवल राशि के अभाव में लंबित न रहे। सभी योजनाओं की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने खराब हैंडपंपों का तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर हैंडपंप संधारण के लिए फर्मों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर नियमित बैठक आयोजित करें। इसके अतिरिक्त लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया कि सिंगल फेज मोटर पंपों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला गया हैवहां तत्काल राइजर पाइप बढ़ाने की कार्यवाही की जाए तथा समस्त कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में जनपद पंचायत शुजालपुर द्वारा अवगत कराया गया कि विकासखंड शुजालपुर के अंतर्गत 30 ग्रामों में पेयजल समस्या चिन्हित की गई थीजिनमें से 25 ग्रामों में पंचम वित्त आयोग से प्राप्त राशि से नल-जल योजनाओं का सुधार कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। शेष 05 ग्रामों में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर कार्यवाही प्रगतिरत है। विकासखंड कालापीपल अंतर्गत 48 ग्राम पंचायतों की नल-जल योजनाएं समीक्षा के दौरान सुधार योग्य पाई गई थींजिनमें से 40 ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 03 ग्राम पंचायतों में तकनीकी स्वीकृति उपरांत कार्यवाही जारी है। विकासखंड शाजापुर में 98 ग्राम पंचायतों में से 79 ग्रामों में नल-जल योजनाओं के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा हैजहां कुछ ग्रामों में एक दिन छोड़कर तथा कुछ में दो दिन छोड़कर जल आपूर्ति की जा रही है। शेष स्थानों पर ग्राम पंचायतों द्वारा टाइड फंड से सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। विकासखंड मो. बड़ोदिया के संबंध में बताया गया कि 49 ग्रामों में पेयजल प्रदाय किया जा रहा हैजिनमें कुछ स्थानों पर एक दिन छोड़कर एवं कुछ में दो दिन छोड़कर जल वितरण किया जा रहा है। 12 ग्राम पंचायतों में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कर सुधार कार्य जारी हैं तथा जिन स्थानों पर जल स्रोत उपलब्ध नहीं हैंवहां निजी स्रोतों के अधिग्रहण अथवा सहमति से पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments