शाजापुर जिले के 09 प्रतिभाशाली युवाओं का राज्य स्तरीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम) गुजरात के लिए चयन हुआ

शाजापुर जिले के 09 प्रतिभाशाली युवाओं का राज्य स्तरीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम) गुजरात के लिए चयन हुआ
-----
मेरा युवा भारत, शाजापुर द्वारा चयनित युवा गुजरात की समृद्ध धरोहर और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर प्राप्त करेंगे
----
मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत शाजापुर केंद्र कार्यालय द्वारा इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (ISYEP) के अंतर्गत गुजरात राज्य (अहमदाबाद) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए 09 उत्कृष्ट युवाओं - पीयूष राठौर, उपलक्ष्य परमार, कु. गीता राजपूत, कु. जया कारवा, कु.गुंजन चौहान, कु.कीर्ति पाटीदार, सुभाष गुर्जर, चिरायू गुप्ता एवं यश बागनिया का चयन सफलतापूर्वक किया गया है। यह कार्यक्रम 18 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित होगा, जिसमें शाजापुर सहित विभिन्न जिलों के 37 युवा भाग लेंगे। यह एक ऐतिहासिक अवसर है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करेगा और युवाओं को देश की विविधता में एकता का प्रत्यक्ष अनुभव कराएगा।

-इस कार्यक्रम में युवाओं को मिलने वाले प्रमुख अवसर और सीखने योग्य बातें-

गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होना ,पारंपरिक नृत्य, संगीत, हस्तशिल्प, लोक कला, और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण। भोजन, भाषा और जीवनशैली के माध्यम से विभिन्न संस्कृतियों का आदान-प्रदान, जो सहिष्णुता, सम्मान और आपसी समझ को बढ़ावा देगा। राष्ट्र निर्माण (Nation Building) में योगदान की प्रेरणा, उद्योग, शिक्षा, सामाजिक विकास, और स्थानीय शासन प्रणाली के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव। नेतृत्व कौशल, टीमवर्क, और राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास, विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यशालाएं और समूह कार्य के माध्यम से। 21वीं सदी के कौशल जैसे क्रिटिकल थिंकिंग, समस्या समाधान, और सामाजिक जिम्मेदारी का व्यावहारिक प्रशिक्षण, जो युवाओं को विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्षम बनाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र शिप्रे, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री बी.एस. गोयल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री हेमेन्द्र यादव, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एनसीसी प्रभारी श्री माखन धानुक, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती विजया सक्सेना ने चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 

जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत, शाजापुर श्री सागर वाधवानी ने सभी चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा, गुजरात में जाकर युवा नई संस्कृति सीखेंगे, और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। मेरा युवा भारत, शाजापुर कार्यालय सभी चयनित युवाओं के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करता है और आशा करता है कि वह इस यात्रा से लौटकर जिले में नई प्रेरणा और विचारों का प्रसार करेंगे।

#sports #MYBharat #JansamparkMP #shajapur

Post a Comment

0 Comments