शाजापुर, 24 मार्च 2026/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील किया है कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने जारी अपील में बताया कि जिले में मांग के अनुसार डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोलपंप संचालको को विभाग की ओर से निर्देशित किया गया है कि पेट्रोलपंप में स्टॉक और विक्रय की स्थिति को देखते हुए ऑयल कंपनी से अग्रिम रूप से फ्यूल की मांग कर उपभोक्ताओ को सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप जारी रखे।
जिला प्रशासन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यकतानुसार ही ईंधन एवं गैस का क्रय करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से उपलब्धता बनी रहे।
0 Comments