*पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं*

पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएंपुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्‍होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। यह दिन हमारे लोकतंत्र की मजबूती, संप्रभुता और एकता की याद दिलाता है। आज उन सभी महान संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने हमारे देश को एक मजबूत लोकतंत्र बनाया। आईये हम सब मिलकर गणतंत्र दिवस की भावना को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं एवं देश को और अधिक समृद्ध, समावेशी तथा विकसित बनाने का संकल्प लें।

Post a Comment

0 Comments