नई दिल्ली। नितिन नवीन जी ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व औपचारिक रूप से संभाल लिया। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया उनके मुख्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम कार्यकारी अध्यक्ष श्री नवीन जी ने पार्टी के संस्थापक विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी भी वह पर मौजूद रहे
नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने का पार्टी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एवं उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही हे।
,
0 Comments