शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 के तहत साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शाजापुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 90 विद्यार्थियों ने 9 विधाओं में सहभागिता की।


शाजापुर। किला परिसर स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025-26 के तहत साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शाजापुर जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 90 विद्यार्थियों ने 9 विधाओं में सहभागिता की।


शाजापुर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाजापुर विधायक माननीय अरुण जी भीमावद रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्री किरण सिंह ठाकुर, वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद श्री अजय सिंह चंदेल एवं अग्रणी महाविद्यालय शाजापुर के प्राचार्य डॉ. वी. पी. मीणा उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. मूंदड़ा ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात महाविद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विधायक श्री भीमावद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। हमें उनके सूत्र वाक्य ‘‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’’ को अपनाकर लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाआंे का पूरा लाभ लें। इसके बाद भी यदि आपकी शिक्षा में आर्थिक परेशानी आती है, तो सीधे मुझसे संपर्क करें। आपकी शिक्षा मंे कोई कमी न रहे, इसके लिए हम पालक बनकर आपकी हर बाधा को दूर करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में शासकीय बीकेएसएन कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश निंगवाल, शासकीय महाविद्यालय गुलाना के प्राचार्य डॉ. बी. एस. विभूति एवं शासकीय महाविद्यालय मो. बड़ोदिया के प्राचार्य डॉ. एस. के. तिवारी उपस्थित रहे। युवा उत्सव संयोजिका श्रीमती दीपिका गुप्ता ने प्रतियोगिता के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। संचालन डॉ. संदीप कुमार सिंह ने किया। आभार श्री जेपी माथुर ने माना। इस अवसर पर डॉ. रितेश महाड़िक, डॉ. कपिल जाटव, श्री अनिल नागर, श्री आदित्य सक्सेना, श्री नरेन्द्र कुमार भाटी, श्री शंकरलाल कुशवाह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के दल प्रभारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments