*इंदौर में स्वर शतकम् घोष शिविर मालवा प्रांत सम्पन्न*
इंदौर-संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज इन्दौर में स्वर-शतकम् कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस हेतु मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के 868 वादकों ने 6 माह घोष वादन की तैयारी की है। घोष पथकों ने शंख, वेणु, पणव, त्रिभुज और झल्लरी पर भारतीय रागों पर आधारित रचनाओं का वादन किया।
तीन दिवसीय घोष शिविर के समापन पर आयोजित स्वर-शतकम् कार्यक्रम में पूजनीय सरसंघचालक जी का आशीर्वचन संघ के स्वयंसेवकों और समाज को प्राप्त हुआ।
#vskmalwa
0 Comments