पुरानी सामग्री का निपटान करें
कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी के कन्या सीनियर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई को छात्रावासों में रखी पुरानी सामग्री का नियमानुसार निपटान करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने इस छात्रावास में बने कव्हर्ड बॉक्स अन्य छात्रावासों में भी बनाने के लिए कहा। छात्रावास के खराब फर्नीचर की मरम्मत कराने और विद्युत की समस्या का समाधान करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।
सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी एवं शाजापुर के सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधकों को सोयाबीन का भुगतान किसानों को करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि भुगतान में सावधानी बरतें, किसानों का भुगतान असफल नहीं हो। मक्सी के खरीदी केन्द्र केन्द्रीय वेयर हाउस में 7896 क्विंटल एवं शाजापुर के खरीदी केन्द्र मॉ पिताम्बरा में 6842 क्विंटल सोयाबीन की खरीदी अब तक हुई है।
शिक्षिका के निलम्बन के लिए नोटिस देने के निर्देश
झोंकर के शासकीय बालक प्राथमिक विद्यालय में एफएलएन गतिविधियों के निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता की कमी एवं शिक्षिका द्वारा बच्चों में गुणवत्ता बढ़ाने के प्रयास नहीं करने को देखते हुए कलेक्टर ने यहां पदस्थ शिक्षिका श्रीमती सुभा श्रीवास्तव के निलम्बन के लिए नोटिस देने के निर्देश दिये।
कक्षा 3 की एफएलएन गतिविधियों का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर ने बच्चों से कहानियों की किताबें पढ़वाई एवं जोड़-घटाना कराया।
किताब घर जंक्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबों की संख्या बढ़ाएं
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम झोंकर के किताब घर जंक्शन के निरीक्षण के दौरान यहां अध्ययन करने आए युवाओं की किताबों की संख्या बढ़ाने के अनुरोध को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।
यहां अध्ययन करने आए युवाओं ने बताया कि किताब घर जंक्शन से उन्हें अच्छा फायदा हो रहा है। पहले वे उज्जैन या अन्य स्थानों पर अध्यापन करने जाते थे। अब उनके ग्राम में ही सुविधा होने से उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता, इससे उन्हें आने-जाने के व्यय से राहत मिली है।
गौशाला का संचालन स्वसहायता समूह को सौंपे
ग्राम हनोती की गौशाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने सरपंच को निर्देश दिये कि वे गौशाला के संचालन का कार्य स्वसहायता समूह को दें। कलेक्टर ने यहां तालाब बनाने की साईट तय करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने नर्मदा-लिंक परियोजना के लिए बन रहे लखुन्दर जलाशय पर बन रहे इंटेकवेल, जहानपुर में निर्माणाधीन डब्ल्यूडीपी तथा ग्राम बेरछी में निर्माणाधीन एमबीआर का निरीक्षण कलेक्टर ने किया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले सहित क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
0 Comments