शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना ग्रामों का भ्रमण कर राजस्व महाअभियान के तहत संचालित गतिविधियों की कलेक्टर ने समीक्षा की

शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराएं – कलेक्टर सुश्री बाफना ग्रामों का भ्रमण कर राजस्व महाअभियान के तहत संचालित गतिविधियों की कलेक्टर ने समीक्षा की 


 राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर, 11 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज ग्राम झोंकर, हनोती, लालुपुरा, पलसावदसोन, जहानपुर, बर्डियासोन, बेरछी एवं बेरछा तथा मक्सी का भ्रमण कर विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। हनोती, लालुपुरा, पलसावदसोन, बर्डियासोन एवं बेरछा में कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महाअभियान 3.0 के तहत संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार एवं पटवारी को निर्देश दिये कि अभियान के दौरान शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करवाएं। साथ ही किसानों के भू-अभिलेख को आधार एवं समग्र से लिंक कराएं और बटवारा कर नक्शा तरमीम करें। ग्रामों में मुनादी कराकर किसानों को बताएं कि फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही अब पीएम किसान कल्याण की राशि किसानों को प्राप्त होगी। अत: सभी किसान फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराएं। ग्राम लालुपुरा में किसानों ने रास्ते एवं जमीन के विवाद के निराकरण का अनुरोध किया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी को कर्रवाई करने के निर्देश दिये। इन ग्रामों में कलेक्टर ने 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की स्थिति की समीक्षा कर शतप्रतिशत बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने सरपंचों एवं ग्रामीणजनों से ग्रामों की पेयजल की स्थिति एवं अन्य समस्याओं की जानकारी भी ली।

Post a Comment

0 Comments