श्री मुरलीधर अहिरवार तत्काल प्रभाव से निलंबित

श्री मुरलीधर अहिरवार तत्काल प्रभाव से निलंबित
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट शाजापुर, 18 दिसम्बर 2024/ मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अवर सचिव द्वारा श्री मुरलीधर अहिरवार, तत्कालीन सहायक यंत्री जनपद पंचायत नागौद जिला सतना हाल प्रभारी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शाजापुर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध होने एवं माननीय विशेष न्यायालय भ्र.नि.अधि. जिला सतना में विशेष प्रकरण में चालान प्रस्तुत होने के कारण म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (एक) (ख) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया जाकर उनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र इंदौर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में श्री मुरलीधर अहिरवार, तत्कालीन सहायक यंत्री जनपद पंचायत नागौद जिला सतना हाल प्रभारी कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शाजापुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Post a Comment

0 Comments