शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के 50 विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर, 18 दिसंबर 2024/ शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के लगभग 50 विद्यार्थियों को आज औद्योगिक भ्रमण के लिए जेंटारी फिनसूर्या प्रा. लिमिटेड, 10 मेगावाट, कापेली साइट (मध्य प्रदेश) ले जाया गया।
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य श्री विपुल परमार्थी ने बताया कि भ्रमण के दौरान कंपनी के अधिकारीयों श्री अरविंद शुक्ला एवं श्री दिलीप सिंह बामनिया ने विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की, जिससे विद्यार्थियों द्वारा सौर ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। साथ ही विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा के आर्थिक एवं पर्यावरण के लाभो को जाना। जिसमें संस्था की श्रीमती गायत्री सिंह, श्री जोगेन्द्र भारती, श्रीमती सपना महाजन, श्रीमती गुंजन जैन, श्री सचिन पाटीदार इत्यादि ने बस द्वारा विद्यार्थियों को ले जाकर भ्रमण कराया गया।
0 Comments