प्रभारी सहायक संचालक श्री भरत सिंह मीना को कारण बताओं सूचना पत्र जारी

प्रभारी सहायक संचालक श्री भरत सिंह मीना को कारण बताओं सूचना पत्र जारी
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट शाजापुर, 18 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा मत्स्य विभाग शाजापुर प्रभारी सहायक संचालक श्री भरत सिंह मीना को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित प्रकरणो की समीक्षा में पाया गया कि श्री भरत सिंह मीना द्वारा सी.एम हेल्पलाईन में दर्ज अनुदान राशि के भुगतान/ न मिलने / अनियमितता से संबंधित शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निराकरण न किये जाने से अनुदान राशि स्वीकृत न किए जाने से संबंधित 06 शिकायतें सी.एम. हेल्पलाईन में लंबित होना पाया गया है। जबकि अनुदान राशि के भुगतान/ न मिलने / अनियमितता से संबंधित इन शिकायतों के लिए बजट आबंटित हो चुका है, परंतु शिकायतकर्ताओं द्वारा शिकायत में अनुदान राशि का वितरण न होना बताया गया है। सी.एम. हेल्पलाईन में दर्ज इन शिकायतों के निराकरण में बजट आबंटन होने के पश्चात अनुदान राशि के वितरण का उल्लेख किया गया है, वर्तमान तक इन शिकायतकर्ताओं को अनुदान राशि प्रदान नही की गई है। प्रभारी सहायक संचालक श्री भरत सिंह मीना का यह कृत्य कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक है, इस कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments