शीतलहर से बचाव एवं सुरक्षा के लिए जिला अधिकारियों को निर्देश
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर,अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने बताया कि जनसमुदाय को शीतलहर (शीतघात) के प्रकोप से बचाव के लिए मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। जिसके तहत आगामी शीतकालीन मौसम में प्रदेश सहित देश के अधिकांश भागों में सामान्य से न्यूनतम तापमान की संभावना है। संभावित शीतलहर के प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए इससे होने वाली क्षति को कम करने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुझाव जारी किये गये हैं।
अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने जिले के सभी संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जनसमुदाय को शीतलहर (शीतघात) के प्रकोप से बचाव के लिए प्राप्त निर्देशों एवं सुझाव पर अनिवार्य रूप से अमल किये जाने के लिए निर्देश दिये हैं।
0 Comments