62 वर्षीय दंपति का नेशनल लोक अदालत में हुआ समझौता जिले में 16 खण्डपीठों ने 954 से अधिक मामलों में कराया राजीनामा -----

62 वर्षीय दंपति का नेशनल लोक अदालत में हुआ समझौता जिले में 16 खण्डपीठों ने 954 से अधिक मामलों में कराया राजीनामा -----
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट शाजापुर / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज 14 दिसम्बर शनिवार को जिला न्यायालय शाजापुर एवं तहसील न्यायालय शुजालपुर में किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर श्री ललित किशोर के मार्गदर्शन में सभी जगहों पर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारभ मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रातः 10:30 बजे किया गया। शुभारभ के इस अवसर पर सुश्री जसवीर कौर सासन अध्यक्ष जिला विवाद प्रतितोषण आयोग, विशेष न्यायाधीश एवं समन्वयक नेशनल लोक अदालत श्री अंजनी नंदन जोशी, श्री अवधेश कुमार गुप्ता प्रधान जिला न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शाजापुर, जिला न्यायाधीशगण शाजापुर श्री मुकेश रावत, श्री दिनेश कुमार नोटिया, श्री धर्मेन्द्र सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिराज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव, व्यवहार न्यायाधीशगण श्री आदिल अहमद खान, श्रीमती अनुष्का शर्मा, डॉ. स्वाती चौहान, श्री सतीश कुमार शुक्ला, श्री फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी, न्यायालय के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। शुभारंभ के पश्चात प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा न्याय वाटिका में फलदार - फूलदार पौधे भी रोपित किए गए। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला शाजापुर एवं तहसील शुजालपुर को मिलाकर कुल 16 खण्डपीठ गठित की गई थी। इसमें करीब 954 प्रकरणों का निराकरण किया गया। करीब 07 करोड़ 91 लाख 35 हजार 906 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, पारिवारिक, चैक अनादरण, श्रम, बैंक रिकवरी आदि से संबंधित मामले भी रखे गए थे। जिला प्राधिकरण शाजापुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सिराज अली के अनुसार नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 755 प्रकरण रखे गए। इनमें से 318 प्रकरणों का निराकरण किया तथा 07 करोड़ 53 लाख 22 हजार 995 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 7585 प्रकरण रखे, जिनमें से 636 प्रकरणों का निराकरण कर 38 लाख 12 हजार 911 रुपए की राशि विभिन्न विभागों को जमा हुई। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कुल 1699 व्यक्तियों का लाभान्यित किया गया। नेशनल लोक अदालत में विद्युत विभाग, नगरपालिका एवं बैंक के काउंटरो पर काफी अधिक भीड रहीं। आमजन ने विद्युत अधिनियम के प्रकरणों में नगरपालिका के जलकर, संम्पत्तिकर के मामलों में दी जा रही छूट का लाभ लिया। बैंक अधिकारियों के द्वारा भी बकाया ऋण में छूट प्रदान करते हुए कई मामलों में समझौते किए। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से 22 पारिवारिक मामलों को भी आपसी सुलह समझौते के माध्यम से सुलझाया गया। न्यायालय शाजापुर के समक्ष लंबित 01 पारिवारिक मामलें में 62 वर्षीय दंपति का राजीनामा कराकर पीठासीन अधिकारी के समक्ष एक दूसरे को माला पहनाई तथा राजीनामा करने वाले पक्षकरों को पौधा वितरित कर विवाद नहीं करने की समझाईश दी गई। नेशनल लोक अदालत की सफलता में सहयोग देने पर प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग, बार एसोसिएशन कोर्ट कर्मचारियों का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। Home Department of Madhya Pradesh #NationalLokAdalat #shajapur #शाजापुर

Post a Comment

0 Comments