जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 21 दिसम्बर को

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 21 दिसम्बर को राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. द्वारा 12 जनवरी से 16 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा महोत्सव नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार इस वर्ष जिला स्तरीय युवा उत्सव जिला खेल और युवा कल्याण विभाग नेहरू युवा केन्द्र शाजापुर राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में 21 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर (सी.बी.एस.ई.) दुपाडा रोड शाजापुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि युवा उत्सव का आयोजन कुल 06 विधाओं मे जिनकी आयु 30 सितम्बर 2024 को 15 वर्ष से 29 वर्ष के बीच हो जिला स्तरीय युवा उत्सव निम्न विधाः- युवा कलाकार प्रतियोगिता (पेंटिंग), युवा लेखक प्रतियोगिता (कविता लेखन), युवा मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता (लोक नृत्य), विज्ञान प्रदर्षनी (एकल), विज्ञान प्रदर्शनी (समूह), जिलास्तरीय युवा उत्सव की विषय (पंच प्रण पर आधारित) विकसित भारत /2027 गुलामी की हर सोच से मुक्ति विरासत पर गर्व एकता एवं एकजुटता नगरिकों के कर्तव्य रहेगी। जिलास्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। साथ ही विभाग से प्राप्त निर्धारित आवेदन भरकर आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र 02 पासपोर्ट फोटो शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। उक्त आवेदन पत्र 20 दिसम्बर 2024 सायं 05:00 बजे तक खेल और युवा कल्याण विभाग शाजापुर में जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड शुजालपुर में युवा समन्वयक श्री हुकमसिंह परमार मो नं. 9977879476, कालापीपल के लिए श्री देवेन्द्र परमार मो नं. 7974539244, मो. बडोदिया के लिए श्रीमती संगीता मुजाल्दे मो नं.9993211703 एवं विकासखण्ड शाजापुर के लिए युवा समन्वयक श्री उमेश देथलिया मों न. 9926495704 से सम्पर्क करें।

Post a Comment

0 Comments