मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता

डॉ. मोहन यादव सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई पत्रकारवार्ता, केबिनेट मंत्री ने गिनाई सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियॉं 

 राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट 


 शाजापुर। पार्वती- कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना और केन- बेतवा लिंक परियोजना जिसका भूमि पूजन आगामी दिनों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करने वाले हैं, यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। गरीब किसान महिलाएं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। यह बात मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सफल एवं सार्थक 1 वर्ष पूर्ण करने पर भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2024 को डॉ.मोहन यादव जी की सरकार ने सफल एवं सार्थक एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। सरकार का यह प्रथम वर्ष मध्य प्रदेश में सुशासन विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं। यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिये किसान गरीब महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित नागरिकों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जायेगा साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि किये जायेंगे। डॉ. मोहन यादव जी की सरकार ने संबल 2,0 के अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन। 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि का अंतरण सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण। पीएम स्वनिधि योजना में 11 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10 से 50 हजार रूपये तक के ऋण सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में 8 लाख से अधिक परिवारों के घर का सपना साकार हुआ ।

Post a Comment

0 Comments