झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर आंगनवाडी केंन्द्रो पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर आंगनवाडी केंन्द्रो पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन 


 राधेश्याम देवड़ा
 शाजापुर, 22 नवम्बर 2024/ महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चैहान के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर विभिन्न आंगनवाडी केंन्द्रो पर बच्चों से विभिन्न गतिविधियां करवायी गई। जिसमें पर्यवेक्षक श्रीमती किरण परमार द्वारा ग्राम किठौर, बछानिया, मंगलाज, दुधाना रामनगर, कुमारीयापाल, कुमारीयाखास, अय्ययापुर एवं कोंटा आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की छोटी मांसपेशियों बड़ी मांसपेशियों के खेल खिलाए गए, चित्र दिखाकर रंगों का ज्ञान कराया गया तथा झलकारी बाई व झांसी की रानी की लघु फिल्म दिखाकर किशोरी बालिकाओं को उनकी वीरता की गाथा दिखाई गई। साथ ही पर्यवेक्षक अफसा बी द्वारा किशोरी बालिका एवं लाड़ली बालिकाओं को बुलाकर झलकारी बाई के बारे में समझाइश दी। साथ में लाडली बालिकाओं को खाते की डीबीटी आधार लिंक करवाने के बारे में भी समझाया गया। पर्यवेक्षक श्रीमती मधुबाला परमार द्वारा मक्सी तथा श्रीमती प्रीति गुप्ता द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को झलकारी बाई के जन्मदिवस व वीरगाथा की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई और लाडली बालिकाओं की ई-केवायी तथा डीबीटी की जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments