शासकीय महाविद्यालय मक्सी में मनाया गुरु पूर्णिमा का उत्सव*

*शासकीय महाविद्यालय मक्सी में मनाया गुरु पूर्णिमा का उत्सव*
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व को द्वि-दिवसीय महोत्सव के रूप में मनाने हेतु श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में गुरु पूर्णिमा व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया । अतिथियों व प्राचार्य डॉ. सुनील वागले द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना कर, कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री कमलाकर कवठेकर, सेवानिवृत्त व्याख्याता, वाणिज्य विभाग, तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल, विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश मंडलोई, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष, श्री धर्मेश कवठेकर, भूतपूर्व सैनिक, श्री सुरभित वागले पीएच.डी. जर्मनी एवं इंजीनियर सुष्मित वागले, बेंगलुरु उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राध्यापको , स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा पुष्प-गुच्छ व शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में मानव जीवन में गुरु की महिमा व महत्व को बताते हुए कबीर के दोहे "गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागे पांव, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दिओ बताए" के माध्यम से किया। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से प्रसारित प्रसारण कार्यक्रम को भी देखा गया। मंच संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक लाखन सिंह कुशवाह तथा आभार प्रदर्शन ग्रंथपाल हेमंत डबरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयीन स्टाफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments