16 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान का क्रियान्वयन
शाजापुर, 15 जुलाई 2024/ राजस्व महा-अभियान प्रथम चरण (जनवरी- मार्च 2024 ) की सफलता को देखते हुए, राज्य शासन के द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महा-अभियान 2.0 का आयोजन 16 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों (RCMS) में समय-सीमा पार लम्बित प्रकरणों (नामांतरण,बँटवारा, अभिलेख दुरूस्ती) का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक़्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, समग्र का आधार से ई-केवायसी और खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन है।
0 Comments