*शासकीय महाविद्यालय मक्सी का ईप्रवेश प्रक्रिया का व्यापक प्रचार प्रसार आरंभ


*
श्री कुशा भाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी के प्राध्यापकों द्वारा मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2024-25 की ईप्रवेश प्रक्रिया के व्यापक प्रचार प्रसार करने के संदर्भ में कालेज चलो अभियान समिति के सदस्यों द्वारा दिनांक 16व17 मई को विभिन्न विद्यालयों के कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ को कॉलेज की योजनाओं जैसे एन एस एस,रेड क्रास,रेड रिबन ,विवेकानंद योजना, करियर मार्गदर्शन प्लेसमेंट प्रकोष्ठ , व्यक्तित्व विकास एवं कौशल विकास प्रशिक्षण सुविधाओं से अवगत कराया गया। शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं गांव की बेटी , निःशुल्क स्टेशनरी एवं पुस्तक योजना, पोस्ट मैट्रिक , सेंट्रल सेक्टर छात्रवृत्ति की जानकारी दी गई ।महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों नई शिक्षा नीति में निर्धारित मेजर विषय, ग्रेट पॉइंट आदि को समझाते हुए अधिक संख्या में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ईप्रवेश प्रक्रिया ,समय सारणी व उक्त जानकारियां विद्यालय के बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी भिजवाई गई । प्रवेश समय सारणी विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई।इसके अंतर्गत शासकीय तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मक्सी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, फेम गुरुकुल एकेडमी, विधानभवन मक्सी आदि विद्यालय में संपर्क कर जानकारी प्रोफ़ेसर लाखन सिंह कुशवाह , डॉ सौदान सिंह मकवाना , डॉअपर्णा जैन, डॉ विनीता परमार ने प्रदान की।
0 Comments