16 जून 2024 को लोधी समाज का हरियाणा में होगा दसवां राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन

16 जून 2024 को लोधी समाज का हरियाणा में होगा दसवां राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन
मक्सी दसवां राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन 16 जून 2024 को हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष कार्यक्रम की तैयारी संगठन के द्वारा की जा रही है राष्ट्रीय लोधी एवं महासभा के प्रदेश प्रवक्ता लोधी राधेश्याम देवड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन का दसवां कार्यक्रम है जो देश के हर प्रदेश में अलग-अलग स्थान में आयोजित किया जाता है इसी कड़ी का दसवां कार्यक्रम हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा इसको लेकर संगठन के पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेशों में बैठक कर तैयारी करे इसी को लेकर कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक दीदी अनुपमा सिंह लोधी ने वर्चुअल बैठक कर संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों को निर्देशित किया है उन्हीं के नेतृत्व में दसवां राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन जो युवाओं को लेकर समर्पित है हरियाणा में आयोजित होगा वहीं संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमेश भाई लोधी ने बताया कि पूरे देश में लोधी समाज के पदाधिकारी अपने-अपने प्रदेश में बैठकर कर रहे हैं और कार्यक्रम की प्रचार प्रसार की रूपरेखा बना रहे हैं कार्यक्रम में पूरे देश से लोग से सम्मिलित होंगे लोधी समाज की विभिन्न क्षेत्रों से निकली हुई प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा और युवा विभिन्न क्षेत्रों में किस प्रकार आगे बड़े इन सब बिंदुओं पर आने वाले सभी समाजनों को मार्गदर्शन दिया जाएगा यह देश में लोधी समाज का पहला कार्यक्रम है जो निरंतर 10 वर्षों से समाज के बीच में आयोजित किया जाता है और देश के अलग-अलग प्रदेशों में कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है कार्यक्रम में समाज की प्रतिमाएं समाज के आईएएस आईपीएस सांसद विधायक गण उद्योगपति व्यवसाय इंजीनियर डॉक्टर आने वाली युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं

Post a Comment

0 Comments