पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब मक्सी की पहल इस गर्मी में लोगों को मिलेगा शीतल जल

🔷 पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ

राधेश्याम देवड़ा 

मक्सी। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब मक्सी द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य से राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
क्लब अध्यक्ष लायन मयंक काबरा ने बताया कि “सेवा ही संकल्प, सेवा ही धर्म” के भाव के साथ यह पहल की गई है, जिससे गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों की सहायता की जा सके। उन्होंने इस कार्य के लिए इलियास जी एवं राधेश्याम देवड़ा सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जिनके सुझाव एवं सहयोग से यह संभव हो पाया।
लायंस क्लब मक्सी का यह प्रयास मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो नर सेवा ही नारायण सेवा की भावना को साकार करता है।

Post a Comment

0 Comments