रामजन्मभूमि परिसर के सभी पूरक व सप्तर्षि मंदिरों में सोमवार को 13 अप्रैल से दर्शन शुरू होने जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने लगभग नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद इनमें दर्शन शुरू कराने का निर्णय लिया है।
प्रारंभ में अभी केवल पासधारक श्रद्धालुओं को ही इनमें दर्शन मिल सकेगा। सुगम व विशिष्ट पासधारक श्रद्धालु अब राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के साथ परकोटे के छह पूरक मंदिरों, शेषावतार मंदिर, सात ऋषियों-मुनियों के मंदिर व कुबेरेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा को लेकर ट्रस्टियों की ओर से शुक्रवार की शाम को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा।
#ShriRamJanmbhoomi #
0 Comments