सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में आयुष विभाग ने प्रदर्शनी लगाई


सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन में आयुष विभाग ने प्रदर्शनी लगाई 


राधेश्याम देवड़ा

शाजापुर/ जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन कृषि उपज मंडी शुजालपुर मंडी में आयुष विभाग द्वारा आयुष प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मोटे अनाज (ज्वार,बाजरा,जौ, रागी,कोदो इत्यादि) , आपकी रसोई आपकी सहेली थीम अंतर्गत रसोई में प्रयोग की जाने वाली सामग्री से उपचार की जानकारी, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार विहार जानकारी, योगासन, दिनचर्या, ऋतुचर्या, पंचकर्म उपचार प्रक्रिया आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही नि:शुल्क चिकित्सा शिवर का आयोजन भी किया गया। जिसमें 114 लोगो ने स्वास्थ लाभ लिया।

     उक्त प्रदर्शनी में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के रूप में डॉ. जान्हवी मिश्रा,डॉ. ममता मालवीय, डॉ. श्यामसुंदर परमार, सामुदायिक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृति डांगरा, आयुर्वेद कम्पाउण्डर श्री शिवनारायण नाविक, श्री श्यामसुंदर मुकाती, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती नीलम पाल, दवासाज श्री धर्मेंद्र शर्मा,श्री सतीश कुल्मी ,योग प्रशिक्षक देवेंद्र परमार, योग सहायक अजय राठौर आदि कासराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments