राज्य शिक्षा केंद्र अपर संचालक श्री अरुण सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया

राज्य शिक्षा केंद्र अपर संचालक श्री अरुण सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया


राधेश्याम देवड़ा

   शाजापुर/ राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल अपर संचालक श्री अरुण सिंह के द्वारा आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाजापुर का निरीक्षण किया गया। संचालक श्री अरुण सिंह ने एफएलएन, शोध, प्रशिक्षण पर चर्चा की तथा मार्गदर्शन दिया।

    इसीसीई कक्ष तथा डाइट के छात्राध्यापक के द्वारा बनाया गया डाइट माडल की प्रशंसा की। डाइट मे होने वाली गतिविधियो और माॅडल डाइट के बारे मे प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव से चर्चा कर जानकारी ली। लायबेरी, ई - लायब्रेरी के उपयोग और डाइट में होने वालीं गतिविधियाँ तथा कार्य की सराहना की।

    इस अवसर पर डाइट प्राचार्य श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, डीपीसी श्री धीरज बिरधरे, डाइट व्याख्याता श्री मुरलीधर शर्मा, श्री अशोक काटपेटर, श्री महेश भैसानिया, श्री बनवारीलाल, एपीसी श्री दीपक शर्मा, श्री मेहरबान गुर्जर श्री सतोष राठौर श्री लईक खान, श्री गौरव भुवन्ता, श्री गौरव सोनी, श्री इंद्र व्यास, श्रीमती अंशु नागर एवं  स्टाफ उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments