आज 53 कृष्णमृगों को किसानों के खेतों से पकड़ा गया

आज 53 कृष्णमृगों को किसानों के खेतों से पकड़ा गया

शाजापुर, 30 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश और विशेष कर पश्चिम मध्य प्रदेश के राजस्व क्षेत्र में कृष्ण मृग एवं रोजडों के द्वारा खेतों को नुकसान पहुंचाने की समस्या के निदान के रूप में दक्षिण अफ्रीका की कंजर्वेशन सॉल्यूशंस की टीम एवं वन विभाग की टीम द्वारा हेलीकॉप्टर और बोमा से कृष्णमृगों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।

आज शाजापुर जिले के पोलायकलाँ तहसील के उमरसिंघी गांव में बोमा लगाया गया। आज उमरीसिंघीखड़ीपोलायकलामोरटा केवड़ीतलेनीजरखीसकरई गाँव से 53 कृष्णमृगों को किसानो के खेतों से पकड़कर अन्यत्र संरक्षित क्षेत्रों/राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों को होने वाले फसल नुकसान में कमी आएगी और कृषकों की समस्याओं का निदान होगा। इस तरह का देश में ये प्रथम अभियान है।

आज इस अभियान में मुख्य वन संरक्षक उज्जैन श्री एमआर बघेलक्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व श्रीमती राखी नंदा के द्वारा बोमा क्षेत्र में उपस्थित रहकर कृष्णमृगों को पकड़ने की कार्यवाही का निगरानी एवं अवलोकन किया गया। आज की कार्यवाही में शाजापुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने पूर्ण सहयोग दिया। शाजापुर जिले के ग्रामवासियों द्वारा भी इस अभियान में भरपूर सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही आसपास के ग्रामवासियो से अपील की गई है कि आने वाले दिनों की कार्यवाही के दौरान खेतों में जब हेलीकॉप्टर द्वारा हांका लगाया जा रहा है तो कृष्णमृगों के पीछे ना भागे। साथ ही साथ ग्रामवासियों से निवेदन है की जब अभियान चल रहा है तो आस पास के रास्तों में गाड़ियो में ना घूमे। आने वाले दिनों में यह अभियान नवंबर माह के प्रथम सप्ताह तक शाजापुर जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जायेगा। साथ ही साथ नीलगायों को भी पकड़कर अन्य वन क्षेत्रों में छोड़ा जायेगा।

Post a Comment

0 Comments