मक्षीजी में प्रथम नगर आगमन पर म सा की होगी भव्य आगवानी

राधेश्याम देवड़ा
 चीफ एडिटर मध्यप्रदेश न्यूज़ आजकल


मक्षीजी में प्रथम नगर आगमन पर म सा की होगी भव्य आगवानी

शाजापुर/मक्षीजी जैन तीर्थ में शुक्रवार को आचार्य भगवंत  नवरत्न सागर सुरीश्वर म सा के शिष्य युवा ह्रदय सम्राट प.पू.आचार्य  विश्वरतन सागर सुरीश्वर म सा आदि ठाणा 8 का मंगल प्रवेश होगा।मक्सी नगर के बेटे श्री सिद्धरत्न सागर जी म सा का दीक्षा के बाद प्रथम नगर प्रवेश होगा।मक्सी में दीक्षित श्री कीर्तिरत्न सागर जी म सा भी साथ में रहेंगे।
 दो दिवसीय अल्प विश्राम में होगे विविध आयोजन     मक्सी में शुक्रवार सुबह प्रवेश जुलूस निकाला जाएगा जो मंदिर तक जाएगा।
दिन में महेंद्र बोहरा एवं परिवार द्वारा अठारह अभिषेक पूजन का लाभ लिया गया।शाम को 8 बजे पूरे नगर के लोगों के लिए सर्वसमाज प्रवचन होंगे।शनिवार को मणिभद्र देव का हवन होगा जिसका लाभ गौरव शांतिलाल कोठारी परिवार ने लिया। दोनों दिवस रात्रि में श्री सिद्धरत्न सागर म सा के सांसारिक बहन एवं संघवी परिवार द्वारा चौबीसी का आयोजन होगा।
सिद्धरत्न सागर  म सा मक्सी के मूल निवासी हे।श्री छगनलाल संघवी के सांसारिक पुत्र नितेश संघवी बचपन से ही धर्म में रुचि रखते हुए धर्म ध्यान करते थे। परिवार की आज्ञा मिलने के बाद 13 नवंबर 2022 को गोरेगांव मुंबई में जैन दीक्षा ग्रहण की। आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सुरीश्वर म सा के द्वारा दीक्षा प्रदान की गई।
दीक्षा बाद प्रथम नगर आगमन पर जैन श्री संघ, नवरत्न परिवार, हिन्दू उत्सव समिति के साथ ही नगर के आम जन में भी उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0 Comments