*शासकीय महाविद्यालय मक्सी में अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी एवं पुस्तकों का वितरण*
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं बुक बैंक योजना के तहत महाविद्यालय में अध्यनरत अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तके एवं स्टेशनरी वितरित की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले द्वारा विद्यार्थियों को अच्छी पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया व सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ के प्रोफेसर लाखन सिंह कुशवाह, डा अपर्णा जैन ,डॉ सौदान सिंह मकवाना, डॉ विनीता परमार, प्रोफेसर समीर खान, चिराग नाथ योगी , जगदीश देवड़ा उपस्थित थे।
यह जानकारी ग्रंथालय प्रभारी हेमंत डबरिया ने प्रदान की।
0 Comments