ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का निरीक्षण
राधेश्याम देव्
शाजापुर,/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहे सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई सीखने आई महिला प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जानकारी ली। प्रशिक्षण पाने वाली महिलाओं ने बताया कि वे सभी ग्रामीण परिवेश से आती हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद वे अपने ग्राम में रोजगार के लिए काम शुरू करेंगी। कलेक्टर ने प्रशिक्षकों से कहा कि मोटोराईज्ड सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दें, ताकि महिलाएं कम समय में अधिक कार्य कर ज्यादा से ज्यादा आमदनी पा सकें। कलेक्टर ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए कहा कि एक ग्राम पंचायत से एक बैंक सखी (बीसी) को प्रशिक्षण दें।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शाजापुर श्री राजकुमार हलदर, एलडीएम श्री विनोद कुशवाह, आरसेटी प्रबंधक श्री मुकेश गेहलोत, एनआरएलएम से श्री राजेश पाण्डे, श्री मनोज जोशी, श्री बलवंत शितोले भी उपस्थित थे।
0 Comments