*शासकीय महाविद्यालय मक्सी में एड्स आधारित नुक्कड़ नाटक संपन्न*

*शासकीय महाविद्यालय मक्सी में एड्स आधारित नुक्कड़ नाटक संपन्न* 


 राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट 

शाजापुर/मक्सी-श्री कुशाभाऊ स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में विश्व एड्स दिवस सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में गोद ग्राम झोंकर में एड्स पर लोगों को जागृत करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक किया गया ।महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नाटक में एड्स फैलने के कारण एवं एड्स पर समाज की भ्रांतियां को दर्शाया गया। इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।उन्होंने सभी का उत्साह वर्धन करते हुए इस कार्य की सराहना की। ग्राम झोंकर में एक रैली भी निकाली गई। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में पूर्व में मानव श्रृंखला बनवाई गई ।स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया ।एड्स पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सभी कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील वागले के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। साथ ही महाविद्यालय स्टाफ में प्रोफेसर लाखन सिंह कुशवाह,डॉ अपर्णा जैन, डॉ सौदान सिंह मकवाना, डॉ विनीता परमार, प्रो समीर खान ,श्री हेमंत डबरिया ,चिराग नाथ योगी,राहुल कुमरावत ,मदनलाल, जगदीश देवड़ा सहित गौरव , मुकीम, अंशु ,नमिता, सलोनी, गौतम, शीतल ,जया, हीरामणि ,मेघा, मुस्कान ,अंकित, तुषार ,भूपेंद्र आदि विद्यार्थी उपस्थित थे। यह जानकारी रासेयो अधिकारी प्रोफेसर मीनू गजाला खान ने प्रदान की।

Post a Comment

0 Comments