किसान 31 दिसम्बर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं

किसान 31 दिसम्बर तक अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं 


 राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर, 13 दिसम्बर 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की शुरूआत हो गई हैं। रबी 2024-25 में फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक श्री केएस यादव ने बताया कि इच्छुक कृषक भाई उक्त तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का की अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते है। रबी मौसम में सभी अनाज, दलहन, तिलहन फसलों हेतु बीमित राशि का मात्रा अधिकत्तम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक भाईयों द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा वाहन किया जाता है। योजना के प्रावधान अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और काश्तदारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कवरेज प्राप्त करने के लिए पात्र हैं। योजना सभी कृषकों के लिए स्वैच्छिक की गई है। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा संबंधित बैंक द्वारा किया जायेगा। अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलो का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की समस्त सहकारी समितियों, प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित कॉमन सर्विस सेन्टर, जिले के समस्त बैंक Crop Insurance app फसल बीमा पोर्टल ¼WWW.pmfby.gov.in½ AIC प्रतिनिधि/POSP बीमा एजेंट एवं उर्वरक नगद विक्रय केन्द्र के माध्यम से एवं स्वयं कृषक फसल बीमा पोर्टल पर जाकर पंजीयन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक करवा सकते हैं। अऋणी कृषकों के लिए आवश्यक दस्तावेज अऋणी कृषक आवश्यक दस्तावेज भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, पहचान पत्र आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, बुआई प्रमाण पत्र की प्रति (कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच, सचिव द्वारा सत्यापित) तथा मोबाईल नंबर से पंजीयन करवा सकते हैं। केसीसी ऋणी कृषक गत वर्ष से अपनी फसल परिवर्तन की सूचना 29 दिसंबर तक बैंक को दे सकता है। अधिक जानकारी के लिये किसान भाई कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाईन 14447 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments