दो वाहन जप्त, वाहनों से 21000 रूपये शमन शुल्क वसूल

दो वाहन जप्त, वाहनों से 21000 रूपये शमन शुल्क वसूल
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट शाजापुर, 13 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर परिवहन विभाग शाजापुर द्वारा शाजापुर क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर फायटर फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट आदि चैक किये गये। इस दौरान 2 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया और वाहनों से 21000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई।

Post a Comment

0 Comments