अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव” 11 दिसम्बर को
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट
शाजापुर, 10 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 11 दिसम्बर 2024 को “अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव” का आयोजन गायत्री मंदिर में प्रात: 11.00 बजे किया जायेगा। जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने कार्यक्रम के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी शाजापुर, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य बीकेएसएन (लीड कॉलेज)/पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जिला जनसम्पर्क अधिकारी एवं समस्त जिला अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।
जिला मुख्यालय पर श्रीमद्भगवद् गीता के कर्म योग अध्याय का सामूहिक पाठ का आयोजन होगा। इसी प्रकार गीता प्रतिष्ठानम् के सहयोग से श्रीमद्भगवद् गीता के अध्याय 11-12 तथा 15 का सस्वर पाठ, श्रीकृष्ण परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध गतिविधि एवं प्रदर्शनी का, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संतो, विद्वानजनों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यवहारिक जीवन पर केंद्रित व्याख्यान का आयोजन होगा।
सभी शासकीय अशासकीय कृष्ण मंदिरों, न्यास, गोपालक संस्थाएं एव अन्य संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही सभी श्रीकृष्णमंदिरों की साफ-सफाई एवं रोशनी संबंधी कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम के लिए अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर एवं शुजालपुर, समस्त तहसीलदारों एवं सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संतों, विद्वानजनों द्वारा गीता के महत्व एवं व्यवहारिक जीवन पर केन्द्रित व्याख्यान का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं तथ स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को जोड़ा जायेगा। स्वामी गोविंद देवगिरी जी महाराज द्वारा अनुप्रेरितगीता परिवार द्वारा स्कूली बच्चों, महाविद्यालयीन छात्रों के उपयोगार्थ वीडियो का प्रसारण समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों में करवाया जायेगा। इसके लिए प्राचार्य बीकेएसएस (लीड कॉलेज), पोलिटेक्निक महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र जिला परियोजना समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला मुख्यलय की कारगारों में श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ का आयोजन कराने के लिए जिला जेल अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है।
0 Comments