नगर उत्सव समिति शिक्षा विभाग की बैठक
राधेश्याम देवड़ा
शाजापुर, 19 जुलाई 2024/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए शिक्षा विभाग अंतर्गत आज उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में शाजापुर नगर उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को शासन के निर्देशानुसार और गरिमामय बनाने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती वंदना गुप्ता ने समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्यों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में पीटी में छात्र-छात्राओं की अधिकतम सहभागिता के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए तथा परेड में सम्मिलित विद्यालयों की संख्या में वृद्धि करते हुए प्राचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रवीण मंडलोई एवं योजना अधिकारी शिक्षा श्री हेमंत दुबे सहित विभिन्न सहयोगी कर्मचारी एवं प्राचार्यगण, गतिविधि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
0 Comments