कलेक्टर एवं सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा प्रपत्रों की स्क्रूटनी की गयी

कलेक्टर एवं सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा प्रपत्रों की स्क्रूटनी की गयी ------
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तारतम्य में मतदान के उपरांत जमा किये गये महत्वपूर्ण कागजात व प्रपत्रों की कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री केपी मोहन राज की उपस्थिति में आज स्क्रूटनी की गयी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय शाजापुर में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 21-देवास में सम्मिलित सभी आठो विधानसभा क्षेत्रों के प्रपत्रों व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्क्रूटनी के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ भी उपस्थित थे। इस मौके पर सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा और डॉ. सुनील आडवानी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। स्क्रूटनी के उपरांत दस्तावेजों को स्ट्रांग रूम में रखकर सील किया गया। Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #LokSabhaElections2024 #Election2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv

Post a Comment

0 Comments