22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किए


शाजापुर, 15 मई 2024/ अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने आज माह अप्रैल 2024 में सेवानिवृत्त हुए 22 शासकीय सेवकों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) वितरित किए। सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का अपर कलेक्टर ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला कोषालय एवं पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार, सहायक पेंशन अधिकारी श्री प्रशांत यादव भी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगल कामनाएं की। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी श्री गुवाटिया ने भी संबोधित किया।
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए श्री अवधेश चौहान, श्री जयाकृष्णनन नैयर, श्री पीरूलाल, श्री अब्दुल रज्जाक खान, बेजुबाई, श्री कृष्णा विश्वकर्मा, स्नेहा प्रभा सक्सेना, उषा नागर, श्री बाबुलाल पांचाल, श्री बाबुलाल सोलंकी, श्री धूलचन्द्र मीना, श्री इन्द्रसिंह कटारिया, श्री मनोहर सिंह मण्डलोई, श्री छित्तरसिंह मालवीय, श्री जसमत सिंह राजपूत, श्री महेन्द्र सिंह राठौर, श्री किशोरीलाल बकोदिया, श्री कैलाश नारायण मरेठिया, श्री कैलाश चन्द्र चौधरी, श्री प्रदीप कुमार व्यास, श्री प्रहलाद सिंह मण्डलोई एवं श्री रमेशचन्द्र मालवीय का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।
0 Comments