सर्व ब्राह्मण समाज आज से शुरू करेगा घर-घर आमंत्रण अभियान
- भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 10 मई को निकाली जाएगी शोभायात्रा

शाजापुर।सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर द्वारा आज से घर-घर आमंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा और समाज के पदाधिकारी घर-घर जाकर श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 09 मई को निकलने वाली वाहन रैली और 10 मई को निकलने वाली शोभायात्रा आयोजन में शामिल होने के आमंत्रण देंगे।इसे लेकर सर्व ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत रुपरेखा तैयार की है।घर-घर आमंत्रण अभियान की शुरूआत आज हाउसिंग बोर्ड कालोनी शाजापुर से की जाएगी।
सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार 18 अप्रैल सुबह आठ बजे से घर-घर आमंत्रण अभियान की शुरूआत की जाएगी।समाजजन और पदाधिकारी घर-घर जाकर आमंत्रण देकर समाजजनों को शोभायात्रा और वाहन रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। शाजापुर में ब्राह्मण समाज के 1200 से अधिक परिवार हैं।प्रत्येक परिवार तक समाजजन पहुंचेंगे और आमंत्रण देंगे।इसके लिए पदाधिकारी और समाजजनों की टीम बनाकर जिम्मेदारी दी गई है।
शोभायात्रा और वाहन रैली के लिए पदाधिकारी मनोनित
भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की महिला शाखा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से महिला शाखा की यात्रा संयोजक रेखा बिरथरे, उमा शर्मा, और अलका शर्मा को मनोनीत किया गया है।वाहन यात्रा संयोजक अनुराधा मेहता एवं रितु पाराशर को मनोनीत किया गया।सर्व ब्राह्मण समाज शाजापुर के उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र आचार्य एवं राजीव व्यास गुड़ारामजी को मनोनीत किया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा एवं विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आदित्य शर्मा को मनोनीत किया गया है। पुरुष शाखा में वाहन यात्रा प्रभारी जलज ठाकुर एवं प्रतीक शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
0 Comments