मध्यप्रदेश में शुरू हुई माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं बड़ी संख्या में छत्र-छात्राएं
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में मक्सी नगर के हाई सेकेंडरी स्कूल मैदान परीक्षा केंद्र पर भी आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई है।
परीक्षार्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं। अनुचित साधनों के प्रयोग पर मंडल द्वारा सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने की अपील की है।
📍 मक्सी
📝 न्यूज़ आजकल राधेश्याम देवड़ा
0 Comments