सेवा भारती जिला शाजापुर, मालवा प्रांत के तत्वावधान में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र एवं छात्रावास के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन भूमि पूजन फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, सोमवार 9 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री रघुनाथ दास जी महाराज, सदस्य विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में योगेश जी जांगिड़, युवा उद्यमी मक्सी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ. प्रकाश जी शास्त्री, प्रांत संघ चालक मालवा प्रांत करेंगे।
0 Comments