नगरपालिका के दल ने विभिन्न वार्डों में पानी सप्लाई का निरीक्षण किया

नगरपालिका के दल ने विभिन्न वार्डों में पानी सप्लाई का निरीक्षण किया

शाजापुर, 02 जनवरी 2026/ शाजापुर में गंदे पानी की शिकायत का समाचार पत्र में प्रकाशित खबर मिलने बाद शाजापुर नगर पालिका के दल द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर पानी सप्लाई के समय निरीक्षण किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि निरीक्षण के दौरान देखा गया कि वार्ड नंबर 26 में साफ पानी आ रहा था। दिलोद रोड पर नल कनेक्शन नाली में टूटा पाया गया, जिसे ठीक किया गया। वार्ड क्रमांक 19 नाग नागिन रोड पर चार कनेक्शन नाली में टूटे पाए गए, जिन्हें बंद किए गए। वार्ड क्रमांक आदर्श कॉलोनी गली नंबर में गंदे पानी की शिकायत लंबे समय से चली आ रही थी, उसे विगत दिनों दूर किया गया।

सीएमओ श्री दीक्षित ने बताया कि आगामी दिनों में जहां-जहां भी शिकायत आ रही है, सप्लाई के समय निरीक्षण कर उसका समाधान किया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments