03 वाहन जप्त एवं 14000 रूपये शमन शुल्क वसूल

03 वाहन जप्त एवं 14000 रूपये शमन शुल्क वसूल
शाजापुर, 09 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में परिवहन विभाग शाजापुर द्वारा मोहन बड़ोदिया क्षेत्र में स्कूली वाहन बस, मैजिक, ऑटो एवं अन्य वाहनों की सघन चैकिंग की कार्यवाही की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चैकिंग के दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा आदि दस्तावेज चैक किये गये। 3 वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना की अभिरक्षा में रखा गया एवं वाहनों से 14000 रूपये शमन शुल्क राशि वसूल की गई। चैकिंग की कार्यवाही आगामी दिनों में निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments