जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की बैठक संपन्न
राधेश्याम देवड़ा की रिपोर्ट

शाजापुर, 19 दिसम्बर 2024/ अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) योजनांतर्गत शाजापुर जिले की नगर परिषद अकोदिया की वाटर बॉडी रेजुवेनेशन योजना ट्रेंच-2 स्वीकृत की गई है। उक्त कार्ययोजना के क्रियान्वयन में समस्याओ के निराकरण एवं सुझाव आदि के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर परिषद अकोदिया अध्यक्ष श्रीमती रचना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार हलदर, नगर परिषद अकोदिया मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश कुमार सेन, जल संसाधन संभाग शाजापुर एस.डी.ओ. उपयंत्री एवं कंसल्टेंट इंजीनियर उपस्थित रहें।
बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने तालाब पर जल संसाधन विभाग द्वारा दिये की गई 120 मिटर की सीमा में स्टोन पिचिंग का कार्य व्हाईट ग्रेनाईट के पत्थरो से करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापवाही नहीं करें। उन्होंने तालाब पर डी.पी.आर में 15-20 टेबल बढ़ाने, उक्त तालाब जल संसाधन विभाग के अधीन होने से सम्पूर्ण कार्य जल संसाधन विभाग के अनुरूप करने तथा डी.पी.आर. को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति में भेजने के पूर्व जल संसाधन विभाग से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के निर्देश अकोदिया सी.एम.ओ. को दिये।
कलेक्टर ने आमजनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए तालाब स्थित रिक्त भूमि पर एक शौचालय एवं चौपाटी के लिए स्थल चिन्हित किये जाने तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी अकोदिया को अकोदिया तालाब स्थल पर निकाय द्वारा पृथक से बजट आंवटित कर हेंगिंग ब्रिज बनाने सहित अन्य निर्माण कार्यों के निर्देश भी दिये।
0 Comments