शाजापुर*करियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले में मक्सी महाविद्यालय के प्राध्यापको की सहभागिता* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झोंकर में आयोजित करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन मेले में शासकीय महाविद्यालय मक्सी के प्राध्यापको ने कैरियर मार्गदर्शक के रूप में विद्यार्थियों को सही करियर चुनने के संबंध में जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के विवेकानंद करियर प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर लाखन सिंहासन कुशवाह ने कला एवं कॉमर्स विषय में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के विभिन्न अवसरों, फैशनडिजाइनिंग कृषि, के संबंध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, लगन से कार्य करते हुए रोज पेपर पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डॉ अपर्णा जैन ने बताया कि विज्ञान में अपना कॅरियर किस तरह से बना सकते हैं साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भी जानकारी प्रदान की। इसके अलावा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।


0 Comments